मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल गठन में मंत्रियों की संख्या को लेकर पेंच फंस गया है। कोरोना के मद्देनजर शिवराज के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत चाहते हैं कि छोटा मंत्रिमंडल बने, जिससे कामकाज सुचारू रूप से चल सके।
यदि संख्या बढ़ी तो इन्हें किया जा सकता है शामिल
सिंधिया खेमे के पूर्व मंत्री बोले- मंत्रिमंडल में मिलनी चाहिए जगह
मंत्रिमंडल गठन की सुगबुगाहट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सभी मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद है। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें अभी इसके बारे में कोई सूचना नहीं है लेकिन वे खुलकर कह रहे हैं कि जिन छह मंत्रियों ने मंत्री पद छोड़ा उन्हें शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए।