फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये

Sun, 26 Apr 2020 09:12 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को मास्क बनाने की मंजूरी दे दी है। शिवराज ने शनिवार को जीवन शक्ति योजना लांच की। इस योजना के तहत जो महिलाएं मास्क बनाएंगी और उन्हें सरकारी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर जमा करेंगी तो उन्हें हर मास्क के लिए 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


महिलाओं को घर में मास्क बनाने के लिए और उन्हें राज्य के लोगों को मुहैया कराने किए शिवराज सरकार यह योजना लेकर आई है। शिवराज सिंह ने कहा कि मास्क बनाने से न केवल महिलाओं को फायदा होगा बल्कि वो एक पुण्य कार्य में भागीदारी करेंगी।

इस योजना में पहले शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मौका मिलेगा। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं 0755-2700800 पर फोन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही सूती कपड़े के मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एक महिला को एक बार में कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा। तैयार किए गए मास्क उन्हें नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। इसी दौरान उन्हें भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें