फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भोपाल में 65 फीसदी संक्रमित बिना लक्षण वाले, इंदौर में 1176 पॉजिटिव मामले

Sun, 26 Apr 2020 09:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ इंदौर
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण से इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं, राजधानी भोपाल का भी यही हाल है। राजधानी में अब तक मिले कोरोना मरीजों में 65 फीसदी ऐसे मरीज शामिल हैं, जिनमें वायरस के लक्षण नहीं होने के बाद भी वे संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन


केवल 35 फीसदी मरीजों में ही सर्दी-खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 80 फीसदी संक्रमित लोग ऐसे हैं, जिनमें पहले से कोई दूसरी बीमारी मौजूद नहीं है। संक्रमित मरीजों की उम्र को लेकर बताया गया कि सबसे ज्यादा 30 फीसदी मरीज 31 से 40 वर्ष के बीच के हैं। वहीं, 17 फीसदी मरीजों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच हैं।

इंदौर में संक्रमितों की संख्या 1176 हुई
शनिवार को इंदौर में कोरोना के 91 नए मरीज सामने आए। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 441 सैंपल में से 350 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1176 हो गई। दूसरी तरफ, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने पीथमपुर के 96 बड़े और मध्यम उद्योगों को उत्पादन शुरू करने की इजाजत दे दी। 
विज्ञापन


इंदौर में हुई कोरोना से दो और मौतें
वहीं, शनिवार को इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। जिले में अब महामारी की जद में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 57 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि शहर में पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 75 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। इनमें से एक व्यक्ति को दमे की पुरानी समस्या थी।

आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर शनिवार सुबह तक की स्थिति में 5.25 फीसदी थी। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें