फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाएं

Tue, 16 Jun 2020 12:16 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
कोरोना की वजह से अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में अभी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाएं नहीं खोली जाएंगी। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा ने बताया कि 'प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए राज्य शासन ने अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाएं आगामी आदेश तक बंद रहेंगी।'

उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र में सभी दुकानें सप्ताह में पांच दिन तथा इंदौर एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के परामर्श के अनुरूप खुलेंगी। इन नगर निगम की सीमा के बाहर स्थित सभी प्रकार की दुकानें सामान्य स्थिति में खुली रहेंगी।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में शासकीय संभागीय एवं जिला कार्यालय और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ एवं अन्य स्थानों पर कर्मचारियों की पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी।

उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष समस्त गतिविधियां रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। मध्यप्रदेश में अब तक 10,935 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 465 मरीजों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें