फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने कहा स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन फैसला 13 जून के बाद

Sat, 30 May 2020 06:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाया है। इस बीच राज्य में सागर जिला कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनकर उभरा है। शुक्रवार को यहां 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन





प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। राज्य के अन्य जिलों में शर्तों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।प्रदेश में खेल गतिविधियां भी एक जून से शुरू हो रही हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें