फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Indore: इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3100 के पार, अब तक 117 मरीजों की मौत

Tue, 26 May 2020 01:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 3,064 से बढ़कर 3,103 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जाडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 74 वर्षीय पुरुष की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 117 पर पहुंच गई है।

सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले बुजुर्ग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में 1,484 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें