फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, सर्वे टीम पर नहीं हुआ हमला

Sat, 18 Apr 2020 03:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
लोगों से जानकारी लेती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदौर में शनिवार सुबह आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया है। यह घटना इंदौर के पलासिया थाने के विनोबा नगर में घटित हुई है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि आरोपी ने सर्वे के लिए गई स्वास्थ्यकर्मी पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने इस बात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि यह स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया हमला नहीं है।

विज्ञापन


डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार, 'किसी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों का आपसी विवाद था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। ऐसी स्थिति में सर्वे टीम अपना काम कर रही थी और सर्वे टीम की महिला मोबाइल पर सर्वे को रिकॉर्ड कर रही थी लेकिन आरोपी युवक को लगा कि इस विवाद को महिला कैमरे में कैद कर रही है। इस वजह से उसने सर्वे टीम की महिला का मोबाइल लेकर तोड़ दिया। हालांकि इसमें महिला पर कोई हमला नहीं किया गया। यह स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हुआ कोई हमला नहीं है। यह पड़ोसियों का आपसी विवाद था लेकिन आरोपी पर धारा 353 के तहत कार्रवाई की जा रही है।'

इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने साफ किया है कि सर्वे टीम पर कोई हमला नहीं किया गया है। यह उस कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों के बीच लड़ाई का आपसी मामला था। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह के अनुसार कमल और विनोद नामक व्यक्तियों का विवाद पारस बोरासी से हुआ है कुछ दिन पूर्व सामने की ओर एक लाइट लगाई गई थी जिसे लेकर इनका पुराना विवाद है। इस विवाद के दौरान पत्थर भी चलाए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी समय सर्वे टीम का कार्य भी चल रहा था। पारस बोरासी को लगा कि मोबाइल में वह महिला पुलिस को सूचित कर रही है। इसलिए उसने महिला का मोबाइल तोड़ा दिया। सर्वे टीम के साथ किसी भी प्रकार का या स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किसी भी प्रकार का विवाद या हाथापाई नहीं हुई है। पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सदैव है। उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें