प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगल कामना प्रार्थना करने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए देशभर में रोजाना रात 8.30 सामूहिक प्रार्थना हो रही है। इस प्रार्थना में भारत के अलग-अलग राज्यो के साथ कई देश भी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रार्थना ऑनलाइन है जोकि जूम प्लेटफार्म पर हो रही है और यह पूर्णत निशुल्क है।
प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के लोग अपनी-अपनी भाषा में पूजा, दुआ, अरदास और प्रार्थना एक साथ अपने देश के ध्वज के साथ कर रहे हैं। प्रार्थना में इंदौर के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी सूत्रधार रहते हैं। उन्होंने बताया इस प्रकार की ग्लोबल प्रेयर को मैं चार सालों से अधिक हर शनिवार ऑनलाइन करता हू्ं।
उन्होंने कहा कि कोई भी बीमारी को ठीक होने में दवा और दुआ लगती है, दवा का काम डॉक्टर कर रहे हैं जबकि दुआ का काम हम कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों के लिए प्रार्थना और कोरोना का कहर कम करना हमारा प्रार्थना सभा का मुख उद्देश्य रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग देशों के नागरिकों की व्यथा सभी को और सावधानी बरतने में सहायक होती है। कृष्णा गुरुजी शहर के एक दिव्यांग हैं।और सरकारी नॉकरी में हैं। इस कार्य वो एक सेवा मानकर सालों से कर रहे हैं। प्रार्थना सभा में कोई भी इंटरनेट के सहारे भाग ले सकता है।