फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच नहीं कराने वाले शख्स ने परिवार के दो लोगों को किया संक्रमित, एफआईआर दर्ज 

Sat, 21 Mar 2020 07:45 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, जबलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख्स के खिलाफ जांच नहीं कराने पर एफआईआर दर्ज कराई है। जबलपुर का रहने वाला यह व्यक्ति हाल में दुबई से लौटा था। जबलपुर में शुक्रवार को चार लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें मुकेश अग्रवाल नाम का यह शख्स और उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर भरत यादव ने शनिवार को कहा कि मुकेश अग्रवाल नाम का यह शख्स दुबई से लौटा था। जबलपुर में प्रवेश करने के बाद उसने जिला अस्पताल में अनिवार्य जांच नहीं कराने से इनकार कर दिया। इस वजह से मुकेश अग्रवाल के खिलाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए जांच अनिवार्य है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाए गए हैं। अग्रवाल ने जो किया, वह लापरवाही है, इससे लोगों में संक्रमण फैल सकता है। मुकेश अग्रवाल के खिलाफ शहर के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


संपर्क में आए आठ संदिग्ध भी आइसोलेशन वार्ड में 
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन उन लोगों की तलाश कर रहा है जो 16 मार्च को दुबई से लौटने के बाद अग्रवाल के संपर्क में आए। इसके तहत अग्रवाल की दुकान पर काम करने वाले 22 लोगों की जांच की गई है। इनमें से आठ लोगों के नमूनों में लक्षण दिखाई दिए हैं, इसलिए इन आठ लोगों को जिला अस्पताल के अलग वार्ड में चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

जर्मनी से लौटा एक व्यक्ति भी संक्रमित
इससे पहले शुक्रवार को जांच में दुबई से लौटने के बाद अग्रवाल सहित उनके परिवार के दो लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति की जांच के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन चारों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें