फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में अब तक चार लोगों की मौत, सीएम बोले- हालात जल्द काबू में आ जाएंगे

Mon, 30 Mar 2020 03:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। राज्य का इंदौर शहर कोरोना का केंद्र बन चुका है, इसके चलते शहर को तीन दिनों तक पूरे तरीके से लॉकडाउन कर दिया गया है। इंदौर में सभी प्रकार की दुकानों को बंद कर दिया गया है, साथ ही प्रशासन ने कहा है कि वह हर जरूरी सामान को लोगों के घरों तक पहुंचाएगा। 

विज्ञापन




वही, राज्य के उज्जैन में तीन दिन पहले एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके नमूनों को जांच के लिए लिया गया था। सोमवार को उस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

दूसरी ओर, इंदौर में 41 वर्षीय पुरुष के सोमवार तड़के दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर चार हो गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की राजकुमार कॉलोनी में रहने वाले 41 वर्षीय पुरुष ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


वही, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को कहा कि इंदौर में हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे। मध्यपद्रेश में सोमवार तक कोरोना वायरस के कुल 47 मरीज पाए गए हैं जिनमें से केवल इंदौर में ही 27 मरीज पाए गए हैं। 

उज्जैन में मरने वाले व्यक्ति को लेकर उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसुइया गवली ने पीटीआई को बताया कि हमें सोमवार सुबह इंदौर स्थित शासकीय महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब से एक रिपोर्ट मिली कि 38 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण था।

27 मार्च की रात उस आदमी की मौत हो गई थी। उसे गंभीर हालत में उज्जैन के माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। गवली ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार, व्यक्ति को उच्च रक्तचाप था और उसने अस्पताल में भर्ती के दौरान सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत थी। पहली नजर में, वह एक हृदय रोगी की तरह लग रहा था।

वही, इंदौर में हुई व्यक्ति की मौत को लेकर बताया गया है कि इस मरीज को 23 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मार्च आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। 

अधिकारी ने बताया कि मरीज को निजी अस्पताल से रविवार शाम सरकारी क्षेत्र के एमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वह मधुमेह से भी पीड़ित था। प्रशासन ने एमआरटीबी चिकित्सालय को विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित किया है।

इंदौर में हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को कहा कि इंदौर में हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे। मध्यपद्रेश में सोमवार तक कोरोना वायरस के कुल 47 मरीज पाए गए हैं जिनमें से केवल इंदौर में ही 27 मरीज पाए गए हैं। चौहान ने पीटीआई से विशेष चर्चा में कहा कि सरकार ने इंदौर में स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में हम जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। चौहान ने इंदौर के लोगों से अपील की कि वह स्वयं अपने दोस्तों, परिजनों और बच्चों के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें। 

उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों का जागरुकता स्तर बहुत अधिक है। यह शहर लगातार तीन बार से देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा लेता रहा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के, घर की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने के सुझाव पर अमल करने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 47 हुई

इस बीच, मध्यप्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार सुबह पुष्टि की गई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं। मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है जिनमें से दो उज्जैन के और दो इंदौर के बाशिंदे थे।

इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें