फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भोपाल जोन के एडीजी उपेंद्र जैन का खुलासा- जमातियों से संक्रमित हुए पुलिसकर्मी

Thu, 23 Apr 2020 01:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल एडीजी उपेंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच भोपाल के एडीजी उपेंद्र जैन ने खुलासा किया है कि जमातियों की वजह से पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मरकज से आए जमातियों से पुलिस में कोरोना संक्रमण की श्रृंखला बनी। पुलिस कर्मी थाने गए, घर गए, स्टाफ से मिले, परिजनों से मिले, साथी पुलिसकर्मियों से मिले। इस तरह से पुलिस और परिजन में कोरोना की लंबी श्रृंखला बनती गई।

विज्ञापन


जैन ने कहा कि इसकी कहानी ऐशबाग और जहांगीराबाद क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से शुरू हुई। इन इलाकों में पहले संक्रमण नहीं था लेकिन जमातियों के आने की वजह से यहां संक्रमण फैल गया। विश्लेषण करने पर पता चला कि जमातियों की वजह से वायरस फैला। शहर में 32 विदेशी और देशी जमातों की जांच पड़ताल की गई थी।

भोपाल में कोविड-19 से मुक्त हुए 44 व्यक्ति
वहीं शहर में कोरोना वायरस की चपेट में आए पुलिसकर्मियों एवं चिकित्सकों सहित 44 लोग स्वस्थ होकर बुधवार को अस्पताल से अपने-अपने घर लौटे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के चिरायु अस्पताल से कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट रहे इन 44 व्यक्तियों को इंटरनेट पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोरोना वायरस के संबंधी इलाज में चिरायु अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन


बता दें कि इस अस्पताल से 18 अप्रैल को 30 व्यक्ति कोरोना वायरस से मुक्त होकर अपने घर लौट चुके हैं। बुधवार को घर लौटने वाले कोरोना वायरस मुक्त लोगों में पुलिस के जवान, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, कर्मचारी तथा अन्य लोग शामिल हैं।

छात्रों ने लोगों को किया जागरूक
वहीं राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन की पहल के बाद प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान ई-मेल, व्हाट्सएप और एसएमएस द्वारा प्रदेश के 1.34 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए संदेश भेजे।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा युवा शक्ति के माध्यम से कोरोना वायरस की महामारी के प्रति जन-जागृति लाने की पहल का प्रदेश में व्यापक प्रसार हुआ है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ई-मेल, व्हाट्सएप और एसएमएस द्वारा प्रदेश के दूरस्थ अंचलों, समुदायों और व्यक्तियों सहित प्रदेश की आबादी के एक बड़े भाग तक कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी के संदेश पहुंचाने का कार्य किया गया है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें