फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: दो महिला डॉक्टर एक बार कोरोना निगेटिव आने के बाद दोबारा हुईं पॉजिटिव

Mon, 05 Oct 2020 09:40 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल कोरोना वारियर्स फिर से कोरोना वायरस पॉजिटिव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अगर आप एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इलाज कराकर घर वापस जा चुके हैं तब भी आपको दोबारा संक्रमण का खतरा बना रह सकता है। देश में अब ऐसे मामले सामने आने लगे हैं जहां कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति में दोबारा कोरोना के लक्षण देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन



ऐसे ही दो मामले भोपाल से सामने आए हैं। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दो महिला डॉक्टर हैं, जो एक बार कोरोना होने के बाद दोबारा संक्रमण की चपेट में आई हैं। इन दोनों महिला डॉक्टरों का इलाज चल रहा था, जिसके बाद इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। 

निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों महिलाओं को घर भेज दिया गया लेकिन जल्द ही उनकी तबीयत खराब बिगड़ गई। महिला डॉक्टरों ने दोबारा अपना कोरोना टेस्ट कराया तो पता चला कि उनमें दोबारा कोरोना वायरस मौजूद है। हालांकि दोनों ही महिलाएं दोबारा इलाज कराकर अपने घर वापस लौट चुकी हैं।
विज्ञापन


राज्य कोऑर्डिनेटर कोविड डॉ. लोकेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के दो ही मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड रिटर्न में बीमारी की गंभीरता ज्यादा है। गांधी मेडिकल कॉलेज के एनीस्थीसिया विभाग की जूनियर डॉ. आराध्या (बदला हुआ नाम) 22 मई को पॉजिटिव होने के बाद हमीदिया में भर्ती हुईं। दस दिन इलाज कराने के बाद पांच जून को रिपोर्ट निगेटिव आई।

इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ी तो 24 जुलाई को दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो अगस्त को इलाज कराने के बाद फिर रिपोर्ट कराई, जो निगेटिव आई। पांच अगस्त को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

इसके अलावा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहीं डॉक्टर निशा (बदला हुआ नाम) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वो 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हो गईं। एक दिन बाद ही वो होम आइसोलेशन में भर्ती हो गईं और दो अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 

दस सितंबर को महिला की फिर तबीयत बिगड़ी। कोरोना टेस्ट कराया तो पता चला कि वायरस की चपेट में है। महिला का अस्पताल में इलाज चलता रहा और उसके बाद 27 सितंबर को उनकी दोबारा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें