फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों को लेकर जनता के सामने दुष्प्रचार आपराधिक कृत्य के समान: कैलाश विजयवर्गीय

Sun, 04 Oct 2020 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कृषि सुधार विधेयकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि  कृषि सुधार विधेयकों के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से कानूनों में तब्दील होने के बाद इसके बार में दुष्प्रचार करना आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि चाहे यह दुष्प्रचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करें या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करें, सभी  आपराधिक श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विधेयक को जनता के सामने गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। जनता इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेगी।

अकाली दल किसान को समझा नहीं पाई
वहीं नए कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने पर विजयवर्गीय ने कहा कि अकाली दल कृषि विधेयकों के बारे में अन्नदाताओं को ठीक तरह से समझा नहीं पाए और वे प्रदेश के किसानों के दबाव में आ गए। अगर वे खुद इन विधेयकों को अच्छी तरह समझकर किसानों को डंके की चोट पर समझाते, तो पंजाब में कृषक आंदोलन नहीं होता।
विज्ञापन


नए कृषि कानूनों द्वारा किसान की आमदनी दोगुनी
उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसानों की आमदनी दोगुनी करने का साधन करार देते हुए आरोप लगाया कि इनके विरोध में उतरे विपक्षी दल देश के हित में नहीं सोच रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटें भी नहीं जीत सकेगी 
विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ बोल रहा हूं कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटें भी नहीं जीत सकेगी क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल अपनी कुर्सी और दल की चिंता करती हैं। वह देश की चिंता नहीं करती हैं।

योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक
भाजपा महासचिव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि हाथरस कांड का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही शर्मनाक है, लेकिन हमें योगी आदित्यनाथ पर विश्वास है कि वह अपने राज्य में अपराधियों को संरक्षण कभी नहीं दे सकते। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि हाथरस कांड की सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें