फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona: तेजी के साथ बढ़ने लगे कोविड मरीज, चौथी लहर में स्पीड से फैलने वाला सामने आया नया वेरिएंट!

Tue, 26 Jul 2022 04:03 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सैंपल की जांच में इजाफा किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आंशका के बीच कोरोना का नेचर भी चेंज हो गया है।
  


 
विज्ञापन
ग्वालियर जिले में एक बार फिर से कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर में रोजाना 12 से अधिक कोरोना के संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 1 सप्ताह में जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 130 के पार पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ रही मरीजों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी के चलते लगातार सैंपल की जांच में इजाफा किया जा रहा है।इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की चौथी लहर में कोरोना वायरस का नेचर भी चेंज हो गया है। 
विज्ञापन


डीआरडीई की आई एक रिपोर्ट में ग्वालियर में मिली मरीजों में बीए 2 ओमीक्रोन होने की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है ओमीक्रोन का यह नया वेरिएंट तेजी से फैलता है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक कोई भी कोरोना का मरीज गंभीर नहीं है। सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जीआरएमसी की बायोलॉजिकल लैब में 40 सैंपल हॉल जिनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए थे। इन जांच सैंपल में बीए 2 ओमिक्रोन वेरिएंट होने की पुष्टि हुई है। यह ओमिक्रोन की अपेक्षा तेजी से फैलता है। अभी तक यह नया वेरिएंट घातक साबित नही हुआ है। लेकिन यह बहुत तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। 

सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि मौसम बदलने पर सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार आदि मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। उसे ध्यान में इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोविड को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। कोविड टीकाकरण लगाने में भी इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें