मप्र में कोरोना के कहर से संक्रमण व अन्य रोगों के चलते मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंदौर में चटर्जी आर्केस्ट्रा के जनक प्रभात चटर्जी का निधन हो गया। इसी तरह उज्जैन के पूर्व विधायक शिवा कोटवाणी व जबलपुर के संत स्वामी श्याम देवाचार्य ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया।
पूर्व भाजपा विधायक व उज्जैन के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवा कोटवाणी का शुक्रवार को निधन हो गया। सुबह उनके बड़े भाई का निधन हुआ था और शाम को वह चल बसे।
कुंभ में गए थे जबलपुर के श्याम देवाचार्य
जबलपुर के नरसिंह मंदिर के प्रमुख स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज कोरोना की वजह से नहीं रहे। वे कुंभ में हरिद्वार गए थे और वहीं से कोरोना पीड़ित हुए थे।