फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर महिला कांग्रेस पूरे देश भर में प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश में भी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर सहित पूरे प्रदेश थाली बजाकर महिलाओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन


ग्वालियर के पाटनकर चौराहे में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में  महिला कार्यकर्ता हाथों में थाली बेलन और चम्मच लेकर निकली और नोटबंदी के खिलाफ  नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो लोग लाइन में लगने के चलते मारे गए हैं, उन्हें सरकार 15 लाख का मुआवजा दे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के चलते कई लोगों को खुदकुशी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Congress women wing protest against #DeMonetisation in Bhopal pic.twitter.com/HJRlxCDlRB— ANI (@ANI_news) January 9, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें