फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के लिए हॉस्पिटल में दाखिल विधायकों को एयर एम्बुलेंस से लाएगी कांग्रेस

Wed, 08 Jun 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
11 जून को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दो बीमार विधायकों को एयर एम्‍बुलेंस से विधानसभा तक लाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता केके मिश्रा ने बताया, 'हमें पता चला है कि बीजेपी हमारे उम्‍मीदवार को हराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का भी अंदेशा है। ऐसे में हमने इंदौर के अस्‍पताल में भर्ती गोवर्धन उपाध्‍याय और  मुंबई में इलाज करा रहे सदन में हमारे नेता सत्‍यदेव कटारे को वोट डालने के लिए एयर एम्‍बुलेंस के जरिए विधानसभा लाने की योजना बनाई है।' 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में जीतने के लिए सभी उम्मीदवार को 58 वोट चाहिए। सदन में कांग्रेस के पास इस वक्त 57 सीटें हैं। इनमें से भी एक कांग्रेसी विधायक रमेश पटेल इस समय जेल में हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास अपने बीमार विधायकों को वोट डलवाने के लिए बुलाना ही आखिरी विकल्प रह जाता है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने विधायकों को कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तनखा को वोट देने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें