फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुस्लिमों को जोड़ो, हिंदुओं को तोड़ो की कर रही है राजनीति

Sat, 24 Nov 2018 04:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
संबित पात्रा
विज्ञापन
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी सुनिश्चित हार से बौखला गई है। पार्टी मुस्लिमों को जोड़ो और हिंदुओं को तोड़ो की राजनीति कर रही है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के अन्य नेताओं की जाति के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा व जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जातिसूचक टिप्पणियां करके कांग्रेस हिंदुओं का अपमान कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति के बारे में जो बयान दिया है, वह कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का परिचायक है। जोशी ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें