फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

Sat, 02 Nov 2013 08:26 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब महीनेभर की जद्दोजहद और नेताओं की रस्साकशी के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा के 115 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके समर्थकों प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व अजयसिंह के गुट का दबदबा सूची में साफ दिखाई देता है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बहुचर्चित सर्वे की छाप इस सूची में दिखाई नहीं देती। सभी प्रमुख नेता अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं।

अभी 115 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी बाकी है। कांग्रेस इन 115 नामों की घोषणा करने के पहले भाजपा की सूची को देखना चाहेगी ताकि वह कुछ रद्दोबदल कर सके।

गुरुवार को ही भाजपा ने अपने 147 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। भाजपा ने अपनी सूची में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे।

कांग्रेस की शुक्रवार को जारी हुई सूची के बरक्स देखें तो सत्ता-विरोधी रुझान के कारण कांग्रेस के कई उम्मीदवार भारी दिखाई पड़ते हैं। गोहद से विधायक रणवीर जाटव का नाम काटा गया है। ऐसे 25 लोगों को टिकट दिया गया है, जो पहले चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन


सिवनी मालवा से पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी, गोटेगांव एनपी प्रजापति, गाडरवारा से साधना स्थापक, नरसिंहपुर सुनील जायसवाल, छिंदवाड़ा दीपक सक्सेना, मुलताई से सुखदेव पांसे, विदिशा से शशांक भार्गव, बैरसिया से महेश रत्नाकर, भोपाल उत्तर आरिफ अकील, भोपाल दक्षिण संजीव सक्सेना, इछावर शैलेंद्र पटेल, खिलाचीपुर से प्रियव्रत सिंह, सुसनेर वल्लभभाई अंबावतिया, शाजापुर से हुकुमसिंह कराड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है।

हरसूद से सूरजभानसिंह सोलंकी, नेपानगर रामकिशनल पटेल, सरदारपुरा प्रताप सिंह, धरमपुरी पांचीलाल मेड़ा, बदनावर राजवर्धन सिंह, इंदौर 3 से अश्विन जोशी, इंदौर 4 से सुरेश मिंडा, महू से अंतर सिंह दरबार, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर, घट्टिया रामलाल मालवीय, मंदसौर से महेंद्र सिंह गुर्जर, नीमच गजेंद्र सिंह, श्योपुर से बृजराज सिंह, सुमावली ऐदलसिंह कंसाना को टिकट दिया गया है।

लहार से गोविंदसिंह, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से अरुण कुमार भारती, करेरा से शकुंतला खटीक, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला, पिछोर से केपी सिंह, बामोरी से महेंद्र सिंह, चांचौड़ा से शिवनारायण मीणा, सुरखी गोविंद सिंह राजपूत, बंडा से नारायण प्रजापति, टीकमगढ़ यादवेंद्र सिंह, चित्रकूट प्रेमसिंह, सतना से राजाराम त्रिपाठी, नागौद से यादवेंद्र सिंह, ब्योहारी से रामपाल सिंह को टिकट मिला है।

मानपुर शकुंतला प्रधान, विजय राघवगढ़ से संजय पाठक, जबलपुर पूर्व लखन घनघोरिया, सिहोरा जमुना मरावी, शाहपुरा से मंगला उरैती, डिंडौरी ओंकार सिंह मरकाम, निवास से पतिराम पैंड्रो, बैहर संजीव उइके, लांजी हीना कावरे, परसवाड़ा मधु भगत, बरघाट से अर्जुनसिंह, जैतपुर से लल्लनसिंह, परासिया सोहनलाल वाल्मीकि, आमला से सुनीता भेले, भैंसादेही धरमूसिंह सैयाम, उदयपुरा से भगवान सिंह राजपूत, कुरवाई से पानबाई पंथी को प्रत्याशी बनाया गया है।

शमशाबाद से ज्योत्सना यादव, भोपाल दक्षिण संजीव सक्सेना, इछावर से शैलेंद्र पटेल, नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी, सारंगपुर से कृष्णमोहन मालवीय, आगर मधु गहलोत, बागली तेरसिंह देवड़ा, पंधाना नंदू बारे, नेपानगर रामकिशन पटेल, खरगौन रवि जोशी, बड़वानी रमेश पटेल, सरदारपुर प्रताप सिंह, राऊ जीतू पटवारी, महिदपुर कल्पना परुलेकर, गरोठ सुभाषकुमार, मनासा विजेंद्र सिंह मलहेड़ा, नीमच नंदकिशोर पटेल, विजयपुर रामनिवास रावत, अंबाह अमरसिंह शाक्यवार, अटेर सत्यदेव कटारे, ग्वालियर प्रद्युम्नसिंह तोमर, भितरवार लाखन जाटव को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


भांडेर अरुणकुमार भारती, कोलारस से रामसिंह, बामोरी महेंद्पर सिंह सिसोदिया,, बीना निर्मला सप्रे, टीकमगढ़ यादवेंद्र सिंह, पृथ्वीपुर बृजेंद्र सिंह राठौर, जबेरा प्रताप सिंह, सतना राजाराम त्रिपाठी, मैहर नारायण त्रिपाठी, मनगंवा त्रिवेदी प्रसाद, सीधी कमलेश्वर द्विवेदी, अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, बांधवगढ़ प्यारेलाल बैगा, बड़वारा बसंत सिंह, बहोरीबंद निशीथ पटेल, बिछिया नारायणसिंह पट्टा, बरघाट अर्जुनसिंह काकोड़िया, सांची प्रभुराम चौधरी, भगवानपुरा से विजयसिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें