फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ को किस खेत की मूली कहने से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 02:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सीएम कमलनाथ पर दिए भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के कथित अनुचित बयान को लेकर यहां रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विभा पटेल ने दावा किया है कि उर्वरक की कमी को लेकर सागर जिले में दिए भाषण में चौहान ने कहा कि कमलनाथ किस खेत की मूली हैं। 

विज्ञापन


इस बात के सामने आने के बाद कांग्रेसियों में रोष फैल गया और उन्होंने पूर्व सीएम चौहान के घर के निकट विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हाथों में गेट वेल सून मामा के पोस्टर और गुलाब के फूल थे। हालांकि भाजपा  प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि रविवार को हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन इस बात से ध्यान भटकाने के लिए है कि उर्वरक की कमी बनी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें