फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पुराने चक्का जाम केस में कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 20 Apr 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Jitu Patwari
विज्ञापन

भोपाल में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 10 साल पुराने चक्का जाम के केस में जेल भेज दिया। आपको बता दें कि 10 साल पहले पटवारी ने इंदौर के खुरेल पुलिस स्टेशन के पास बरेथा गांव में चक्का जाम कर दिया था। वह एक सड़क बनाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई थी और उन पर धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस वाकये के समय पटवारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 

इस केस को भोपाल की फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेज दिया गया था क्योंकि यह फैसला किया गया था कि सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई भोपाल में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा की जाएगी। मंगलवार को स्पेशल जज सुरेश सिंह ने पटवारी को जेल भेज दिया। 

इस मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुनाल चौधरी ने कहा कि कोर्ट से इस फैसले की अपेक्षा नहीं थी लेकिन वह पटवारी के साथ हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें