फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में लॉकडाउन का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध

Thu, 23 Jul 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बकरीद के दौरान भोपाल में लॉकडाउन का विरोध किया है। उन्होंने शिवराज सरकार के इस फैसले को हिटलरशाही करार दिया है। आरिफ मसूद का कहना है कि कोरोना का डर दिखाकर त्योहारों के समय बेवजह लॉकडाउन लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से चेतावनी दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, 'कोरोना का डर दिखा कर बेवजह त्योहारों पर बिना जन प्रतिनिधियों से चर्चा किए लॉकडाउन लगाना उचित नहीं।' 

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'इस संबंध में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले थे। फोन पर बात की थी। उन्हें पत्र भी सौंपा था, लेकिन बिना किसी जनप्रतिनिधि से चर्चा किए बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के बीच भोपाल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। यह बहुत गलत है। हर हाल में कुर्बानी हर हाल में मध्यप्रदेश में होगी और इस कुर्बानी को रोकने का आपने जो प्रयास किया है, मैं इसकी निंदा करता हूं। मैं सोशल मीडिया पर सबसे अपील करता हूं सब इसका विरोध करिए। यह गैरलोकतांत्रिक है।' 
विज्ञापन




बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन 24 जुलाई की शाम से शुरू होगा जो 3 अगस्त की शाम तक रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें