फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बदमाशों ने मासूम के मुंह पर फेवीक्विक लगाकर मां के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 23 Jul 2020 02:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट के ग्राम माल्या में हुई घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला और उसके तीन साल के मासूम का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने गांव के जंगल के पास बच्चे के पेट पर कपड़ा बांधा और उसके मुंह में फेवीक्विक लगाकर झाड़ियों में फेंक दिया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं पुलिस ने महिला को लेकर भाग रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का मंगलवार सुबह तब पता चला जब कुछ युवक मवेशियों को चराने के लिए जंगल में रेलवे पटरी की तरफ गए। वहां उन्हें झाड़ियों में एक बेसुध बच्चा पड़ा हुआ मिला। उसके पेट और हाथ कपड़े से बंधे हुए थे। 


युवकों ने इसकी सूचना गांव के चौकीदार को दी। इसके बाद चौकीदार गांव के कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। गांववालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और बच्चे को आलोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी जान बच गई। कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और दो युवक भागते हुए दिखे तो चौकीदार और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजद्रोह से लेकर वैवाहिक दुष्कर्म की बदल सकती है परिभाषा, सरकार ने बनाई समिति

घटना के 12 घंटे बाद अफजलपुर थाना पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह बाबरेचा की रहने वाली है। कुछ दिनों से वह अपने मायके रतीखेड़ी में रह रही थी। आरोपी हरीश और मांगीलाल 18 जुलाई को डरा-धमकाकर उसे और उसके तीन साल के बच्चे को ले गए। महिला ने आरोपियों पर दुष्कर्म के साथ ही बच्चे की हत्या करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अफजलपुर थाना क्षेत्र में 18 जुलाई की रात एक महिला और उसके बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। 21 जुलाई को रतलाम के आलोट में महिला के मिलने की सूचना मिली। आरोपी मांगीलाल और हरीश महिला और उसके बच्चे का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें