फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को हुआ कोरोना, चिरायु अस्पताल में चल रहा है इलाज

Sat, 01 Aug 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पीसी शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और विधायक पीसी शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि की और हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों को अपना परीक्षण कराने और क्वारंटीन होने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपील-: मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। कृपया कर मेरे संपर्क में आए हुए लोग, अपनी-अपनी जांच करवा लेवें। धन्यवाद। मैं अभी स्वस्थ हूं और चिरायु अस्पताल में मेरा उपचार चल रहा है।'

विज्ञापन

 

शर्मा मध्यप्रदेश के भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 14वीं विधानसभा के सदस्य हैं। वे ऐसे समय पर वायरस के संक्रमण में आए हैं जब एक हफ्ते पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस नेता के कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'विधायक श्री पीसी शर्मा जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीएम शिवराज ने अस्पताल से की समीक्षा बैठक

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कहा था, 'दोस्तों, मैं ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'कोविड-19 से डरने की बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ हमें इसका मुकाबला करना चाहिए। दो गज की दूरी रखना, हाथ धोते रहना और मास्क लगाना कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़े अस्त्र हैं। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है, अपने लिए और अपनों के लिए इन अस्त्रों का उपयोग जरूर करें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें