फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बावरिया बोले- संघ से अनुशासन सीखें पार्टी कार्यकर्ता

Tue, 07 Aug 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Congress Worker
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के साथ एक बार फिर धक्का-मुक्की हुई है। लेकिन इस बार वह अकेले नहीं थे उनके साथ गुजरात से आए चिमन भाई वेंडूजा भी मौजूद थे। पहले उनके साथ रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की थी। लेकिन अब विदिशा के जालोरी गार्डन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके साथ यह बदतमीजी हुई है।   
विज्ञापन


बता दें कि यहां शमशाबाद से चुनाव हार चुके सिंधु विक्रम सिंह को मंच पर जगह न मिलने पर उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम के दौरान वह मंच पर चढ़ आए। इस दौरन जब वेंडूजा ने इसका विरोध किया तो कार्यकर्ता आक्रामक होकर उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर उन्हें बचाया। बावरिया भी मंच पर उनके पास बैठे थे। घटना पर बावरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आरएसएस (संघ) से अनुशासन की सीख लेना चाहिए। बावरिया ने कहा कि कार्यकर्ता मंच पर चढ़कर हंगामा कर रहे थे।

बता दें कि सिंधु विक्रम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन उन्हें कुर्सी नहीं मिली तो वह नीचे ही बैठ गए। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने उन्हें मंच पर कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। तभी संभागीय प्रभारी चिमन भाई ने उससे कहा कि आप कौन होते हैं ये निर्देश देने वाले। इसके बाद सिंह के समर्थकों की चिमन भाई से बहस हो गई और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें