मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी का गुरुवार को निधन हो गया। वे राजधानी भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को सिवनी मालवा के आंवलीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि हजारीलाल रघुवंशी का जन्म पांच जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनें। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बनें।