कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है जिनका कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।
उन्होंने कहा, 'हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए होंगे। हम पता लगा रहे हैं कि वह इस संक्रमण की चपेट में कैसे आए थे।' प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुधवार शाम जारी बुलेटिन में शहर में कोविड-19 के जिन 40 नए मरीजों की जानकारी दी गई थी, उनमें 62 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल थे। बुलेटिन के मुताबिक 62 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण थे।