फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल

Thu, 19 Aug 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले के बड़गोंदा इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी एक गुट ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव पुलिस बल तैनात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के बड़गोंदा इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने डायल-100 पर पथराव भी किया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


जमीन को लेकर विवाद
महू तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मोगरा घाटी गांव में ग्रामीण जितेंद्र कटारे और छोटेलाल भील के बीच जमीन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। आदिवासियों ने करीब 75 बीघा वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। 18 अगस्त को दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सूचना के बाद बड़गोंदा थाना क्षेत्र की डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझते, उससे पहले ही डायल 100 पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। पथराव से डायल 100 के कांच फूट गए और एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।  

पुलिस टीम पर पथराव
एसडीओपी विनोद शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया और एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे और समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष से करीब 300 लोगों ने चारों ओर से पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद किशनगंज टीआई ने हवाई फायर किए, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, कुछ ही देर बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।  फिलहाल कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें