फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला : असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मध्यप्रदेश में शिकायत दर्ज, भड़काऊ बयान देने का आरोप

Mon, 11 Nov 2019 05:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। भापाल के जहांगीरबाद पुलिस स्टेशन में ओवैसी के खिलाफ एक वकील पवन कुमार यादव द्वारा अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, गाजियाबाद कोर्ट में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 



मालूम हो कि एआईएमआईएम प्रमुख व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को आयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि मस्जिद की जमीन का कोई सौदा नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से भी चूक हो सकती है। ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कोई चूक नहीं हो सकती। हम अपने कानूनी अधिकार के लिए लड़ रहे थे। हमें पांच एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर बाबरी मस्जिद नहीं टूटती तो सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेता? साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा चुनावों में इन चीजों का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें