फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टोरेट कर्मचारी नहीं पहनेंगे जींस और टी-शर्ट, कलेक्टर रोहित सिंह ने जारी की सख्त गाइडलाइंस

Wed, 09 Sep 2020 08:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
विज्ञापन
employee
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कलेक्टर रोहित सिंह ने सख्ती से नियमों का पालन करवाना शुरू कर दिया है। रोहित सिंह ने अपने कर्मचारियों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, इसके तहत कर्मचारियों को परिसर में जींस और टी-शर्ट पहनने की अनुमित नहीं होगी।

विज्ञापन



अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने वाले रोहित सिंह ने अपने कलेक्टर परीक्षण के विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस के पालन के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हर कर्मचारी को मास्क पहनना आवश्यक होगा।

अगर कर्मचारी मास्क पहने हुए नहीं दिखाई दिया तो उस पर अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कहा गया है कि वो अपनी शाखा में नाम, पदनाम और शाखा के नाम वाली नेम प्लेट लगाएंगे। वहीं तंबाकू और धूम्रपान पर पांच सौ रुपये का जुर्माना रहेगा। 
विज्ञापन


साथ ही हर कक्ष में डस्टबीन रखकर उसका इस्तेमाल करना जरूरी होगा। नई गाइडलाइंस में सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अवकाश या फिर मुख्यालय से प्रस्थान नहीं करेगा।

सरकारी अस्पताल में दांत का इलाज
कलेक्टर रोहित सिंह ने अपने दांत के इलाज के लिए अचानक सरकारी अस्पताल जाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। लोगों ने उनकी इस बात की काफी तारीफ की कि वो किसी निजी अस्पताल में ना जाकर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए। अगर प्रशासनिक अधिकारी इस तरह से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएंगे तो इससे जनसंपर्क में अच्छा संदेश पहुंचेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें