फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नगर निकायों की सड़कों के कायाकल्प का अभियान, CM शिवराज 750 करोड़ रुपये करेंगे स्वीकृत

Sun, 19 Feb 2023 09:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज 20 फरवरी को 413 नगर निकायों की सड़कों के कायाकल्प के अभियान के लिए 750 करोड़ रुपये स्वीकृत करेंगे। नगर विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निकायों की सड़कों के उन्नयन के लिए जनसंख्या की श्रेणी के आधार पर राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 413 नगर निकायों की सड़कों के कायाकल्प अभियान के लिए 750 करोड़ रुपये स्वीकृत करेंगे। वे 20 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सुबह 11 बजे प्रथम किस्त के रूप में 350 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर निकायों के जन-प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज की ओर से कायाकल्प अभियान की घोषणा 19 दिसंबर 2022 को की गई थी।

विज्ञापन


जनसंख्या के आधार पर दी जाएगी राशि
नगर विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निकायों की सड़कों के उन्नयन के लिए जनसंख्या की श्रेणी के आधार पर राशि दी जाएगी। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के लिए 25 करोड़, दो लाख 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को सात करोड़, एक से दो लाख तक की जनसंख्या पर तीन करोड़, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर दो करोड़ 50 लाख, 30 से 50 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ 60 लाख, 20 से 30 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कार्यों की निगरानी के लिए समिति गठित
कार्यों की निगरानी के लिए राज्य संचालनालय और संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए संभाग स्तरीय मोबाइल टेस्टिंग लैब की स्थापना की गई है। राज्य स्तरीय क्वालिटी मॉनीटर्स मनोनीत कर दिए गए हैं। साथ ही निकायों की ओर से प्रस्तुत सिटी रोड एक्शन प्लान को अनुमोदित कर दिया गया है। शहरों के जिन मार्गों में आवागमन अधिक होता है, उनका उन्नयन प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का विभिन्न क्षेत्रीय न्यूज चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लाइव प्रसारण किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें