मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान
कोरोना वायरस की वजह से हर राज्य में में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस स्थिति में भी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार छात्रों के खाने-पीने का ख्याल रख रही है। दरअसल सरकार ने खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में छात्रों के खाते में 137.66 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं।
गुरुवार को शिवराज सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं तक के 56 लाख 80 हजार बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ते के 137 करोड़ 66 लाख रुपए उनके खाते में डाले हैं। वहीं मिड डे मील बनाने वाले 2 लाख 10 हजार रसोइयों के लिए भी 42 करोड़ रूपए भेज दिए हैं।