मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग में ऐसी शिकायतें करके विपक्ष जानबूझ कर सत्ता पक्ष के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाता है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच अपनी उपलब्धियां लेकर जाते हैं, ऐसे में कई बार अगर हमारी उपलब्धियां अखबारों में छपती हैं, तो उसे पेड न्यूज कह कर उसकी शिकायत की जाती है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि ऐसे शिकायतों के मामलों में गहराई से जांच की जानी चाहिए।
मतदान के बाहर लगे डिस्प्ले
वहीं शिवराज सिंह ने आयोग को सुझाव दिया है कि पार्टियों के स्टार प्रचारकों को हर जिले में हर गाड़ियों की अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें पूरे प्रदेश के लिए एक साथ दे दी जाए, तो समय के साथ संसाधन भी बचेंगे। साथ ही, उन्होंने आयोग से यह भी प्रार्थना की है कि वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के बाहर हर घंटे में महिलाओं और पुरुषों के वोटों की संख्या को डिस्प्ले किया जाए। अगर वोटिंग कम होती है, तो पार्टियां प्रयास करके मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।