फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर को किया सस्पेंड 

Sat, 30 Jan 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बूढ़े भिखारी - इंदौर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिखारियों को ठिठुरती ठंड में लावारिस जानवरों की तरह इंदौर शहर से बाहर फेंकने के मामले में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर श्री प्रताप सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रेन बसेरा के दो अस्थाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन


शर्मसार करने वाली तस्वीर
इंदौर में शुक्रवार को एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई। नगर निगम के कर्मचारी बूढ़े भिखारियों को एक डंपर में मवेशियों की तरह भरकर शहर के बाहर छोड़ आए। कर्मचारी बुजुर्ग भिखारियों को इंदौर देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़कर जा रहे थे।

वे गाड़ी में एक के ऊपर एक लदे हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया तो कर्मचारी घबरा गए। जब यह खबर सुर्खियों में आई तो निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर की घटना पर नाराज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले की जानकारी लेने के बाद निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें