फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: शिवराज बोले- हिंसा बर्दाश्त नहीं, दंगाइयों से संपत्ति के नुकसान की वसूली होगी, कठोरतम सजा देंगे

Mon, 11 Apr 2022 12:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाईलेवल बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक और निजी सपंत्ति के नुकसान की वसूली दंगाइयों से की जाएगी।
विज्ञापन
शिवराज ने बुलाई हाई लेवल बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव को लेकर राज्य सरकार सख्ती से कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालात का जायजा लेने हाईलेवल बैठक बुलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं है। सार्वजनिक और निजी सपंत्ति के नुकसान की वसूली दंगाइयों से की जाएगी। किसी भी स्थिति में दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे।  
विज्ञापन



 
रामनवमी के जुलूस पर रविवार को खरगोन और बडवानी में पथराव हुआ था। खरगोन में एसपी समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी पूरे शहर में कर्फ्यू है। पुलिस ने 77 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में रामनवमी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे। कठोरतम कार्रवाई होगी। मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। कार्रवाई का मतलब सिर्फ दंगाइयों को जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए है, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें दंडित किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक और निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी दंगाइयों से करेंगे।
विज्ञापन

 
शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसान की वसूली विधेयक 2021 पास किया है। क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन हम कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर वसूली भी करेंगे और कठोरतम दंड देंगे। हम किसी दंगाई को छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन



 
वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन और बड़वानी की घटना को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है। जिसमें सीएस, डीजीपी, पीएस गृह, एडीजी इंटेलीजेंस समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें