फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम: ट्रेन से कटकर छात्र ने दी जान, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Sun, 03 Sep 2017 10:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: अविजय हरित
विज्ञापन
Blue whale game
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से ब्लू व्हेल गेम का खुमार इस कद्र सिर चढ़ रहा है कि आए दिन बच्चे और युवक इस गेम के चलते अपनी जान गवां रहे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर एक 14 साल के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: ब्लू व्हेल चैलेंज के जाल में फंसा एक और युवक, दी जान

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दमोह के नव जागृति स्कूल में पढ़ने वाला सात्विक पांडे रात को चुपचाप बाइक से अपने घर से निकला और 11 बजे ट्रेन के सामने घुटने के बल बैठ गया। रात को दो बजे पुलिस को खबर लगी तब उसकी पहचान हुई।

स्कूल के साथियों ने पुलिस को बताया है कि सात्विक ने उन्हें जानकारी दी थी कि वह ब्लू व्हेल गेम खेलता है। उसने कहा था कि उसके पास वक्त कम है। कुछ दिनों से वह तनाव में भी था।
विज्ञापन


घर के इकलौते बेटे को खोने के बाद परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि वह कुछ समय से मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहने लगा था, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह जानलेवा ब्लू व्हेल गेम खेलता है।

गौरतलब है कि यह गेम देश में अब तक कई बच्चों की जान ले चुका है। मध्य प्रदेश में इससे पहले इंदौर में एक बच्चे के इस खेल के झांसे में आने की खबर आई थी, लेकिन प्रदेश में मौत का यह पहला मामला है। 

पढ़ें: पंचकूला: तीसरी मंजिल से कूदा छात्र, ब्लू व्हेल गेम पर शक

गौरतलब है कि 'द ब्लू व्हेल गेम' को 25 साल के फिलिप बुडेकिन ने साल 2013 में बनाया था। रूस में इस गेम में सुसाइड का पहला केस साल 2015 में आया था। इसके बाद फिलिप को जेल की सजा हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें