फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर में बंजारा समाज के दो गुटों का संघर्ष: मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई, 23 लोग घायल, 11 आरोपी हिरासत में

Thu, 03 Feb 2022 02:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बंजारा समाज के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में मृतकों की संख्या अब तीन हो गई है। संघर्ष में घायल 23 लोग इलाज करा रहे हैं। 11 लोगों के हिरासत में लिया जा चुका है, पर पीड़ित पक्ष मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Sehore: पीड़ित पक्ष ने बस स्टैंड के सामने रोड पर अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में बंजारा समाज के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। बुधवार रात को दो लोगों की मौत हुई थी, गुरुवार को मृतकों की संख्या तीन हो गई। संघर्ष में घायल 23 लोग इलाज करा रहे हैं। 11 लोगों के हिरासत में लिया जा चुका है, पर पीड़ित पक्ष मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। गुरुवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने बस स्टैंड के सामने रोड पर अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने शक्ति से हटा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात पीपल की सामरी एवं गंगाराम की सामरी ग्राम के बंजारा समाज के दो गुटों में हुए सशस्त्र संघर्ष हुआ था। मृतकों के नाम पुलिस ने लखन, श्यामलाल एवं मुकेश बताए हैं। पीड़ित पक्ष के लक्ष्मण, गुलाबसिंह, कैलाश सहित अन्य का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रमुख आरोपी सामरी बोन्दा का सरपंच किशन है। उसे गिरफ्तार किया जाए। पोस्टमार्टम रूम पहुंचे एसडीओपी मोहन सारवान को पीड़ित पक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी किशन बंजारा (सरपंच प्रतिनिधि) हमारे क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उसने कई सरकारी भवनों, जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। गांव का रास्ता बंद कर रखा है। अवैध मकान बना लिए हैं। पूरा क्षेत्र उसके आतंक से परेशान है।

रात में ही सक्रिय हो गई थी पुलिस
गुरुवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने बस स्टैंड के सामने रोड पर अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने शक्ति से हटा दिया। सभी पीड़ित मुख्य रोड पर बैठ गए थे। उधर बुधवार रात में पीड़ित लक्ष्मणसिंह की रिपोर्ट पर सिद्दीकगंज पुलिस ने 11 नामजद सहित 40/50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों से खबर है कि पुलिस ने रात्रि में ही छापामार कार्यवाही करते हुए 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के आला अफसर पहुंचे घटनास्थल
जानकारी अनुसार गंभीर मामले का संज्ञान लेने गुरुवार सुबह भोपाल आईजी देहात इरसाद वली आष्टा पहुंचे एवं घटना स्थल सिद्दीकगंज के ग्राम पीपल की सामरी पहुंचे हैं। एसपी मयंक अवस्थी सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मौके पर साथ है। सूत्रों की मानें तो जहां संघर्ष हुआ, वो वन ग्राम है। मुख्य आरोपी किशन बंजारा के अतिक्रमण पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। इसका सिद्दीकगंज में भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुख्य आरोपी पर पूर्व से ही वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले भी दर्ज हुए हैं। वन विभाग के एसडीओ एवं रेंजर भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें