फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में 19 लोगों को भारत की नागरिकता: तीन दशकों से कर रहे थे प्रयास, प्रमाण पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे

Wed, 02 Mar 2022 01:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 19 हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। प्रमाण पत्र मिलते ही नागरिकता पाने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने अपने पाकिस्तान में रहने के अनुभव भी साझा किए। 

विज्ञापन
गृहमंत्री ने 19 लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 19 हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। प्रमाण पत्र मिलते ही नागरिकता पाने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने अपने पाकिस्तान में रहने के अनुभव भी साझा किए। 

सालों से दोयम दर्जे की जिंदगी जी रहे इन लोगों के हाथों में जैसे ही भारत की नागरिकता मिलने के दस्तावेज आए, तो किसी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई और किसी की आंखों से आंसु बहने लगे। 1990 में भारत आ चुकी संगीता ने बताया कि वे पाकिस्तान में सालों से भय और हिंसा के बीच जी रहे थे। वे काफी समय से भारत की नगारिकता के लिए प्रयास कर रही थीं। आज प्रमाण पत्र मिलने के बाद वे बहुत खुश हैं। वहीं रवि कुमार बताते हैं कि वे पिछले 3 दशकों से नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे थे। वे बताते हैं कि पहले उनके पिता प्रयास कर रहे थे और अब उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में हाेने वाली हिंसा, धर्म परिवर्तन के बारे में भी बताया और कहा कि आज भी जो सिंधी पाकिस्तान में रह रहे हैं। वे वहां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन


गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज के लोग काफी लंबे समय से भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे। हम भी उन्हें भारत लाना चाहते थे। लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के कारण ये लोग भंवर में फंसे हुए थे। इस अवसर पर गृहमंत्री डाॅ. मिश्रा ने सीएए कानून पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के गृह मंत्री अमित शाह व सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। 

अपने लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने के बाद भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इन सभी लोगों को भारत की नागरिकता मिली है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी काे धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर केसवानी ने भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज जी को भी याद किया। साथ ही सीएए कानून के लाभ भी बताए। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके पहले 160 लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें