फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनमहोत्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया बच्चों ने, पेपर बैग्स बना कर दुकानों में पहुंचे

Tue, 14 Aug 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
विज्ञापन
बच्चों द्वारा बनाए गए पेपर बैग्स
विज्ञापन
जब बच्चे समाज में बदलाव की बयार बहाते हैं तो देश की दिशा बदल जाती है। अगर देश और समाज में बदलाव लाना है तो शुरुआत बच्चों से करनी होगी और इस मिशन की शुरुआत की मध्य प्रदेश के कटनी स्थित विजडम वर्ल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने वनमहोत्सव मना कर की। 
विज्ञापन


स्कूली छात्रों ने न केवल पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाई बल्कि पेपर बैग्स बनाकर लोगों को पेड़ की महत्ता बताई। बच्चों ने बड़ी संख्या में पेपर बैग्स बनाए और इसे किराने की दुकानों में मुफ्त में बांटा। पेपर बैग्स बनाने का मकसद दुकानदारों और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक बैग्स को नो कहना था। अपने बनाए गए बैग्स के साथ बच्चे दुकानों पर गए और दुकानदारों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव की जानकारी भी दी और ग्राहकों को पेपर बैग्स में ही सामान देने के लिए भी समझाया। इन बैग्स पर बच्चों ने अपना नाम और कक्षा का सेक्शन भी लिखा है। 

यही नहीं बच्चे और टीचर्स खुद बच्चों के बनाए बैग्स के साथ दुकानों पर गए, बैग्स बांटे और पर्यावरण स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। इसके अलावा बच्चों ने स्कूल परिसर और आसपास खाली पड़े जगहों पर पेड़ भी लगाए और पर्यावरण संरक्षण का लोगों को संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें