फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः 200 फुट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी

Thu, 05 Nov 2020 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, निवाड़ी
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटा प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर दूर बारहबुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह तीन साल का एक बच्चा 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। प्रशासन द्वारा बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव दल ने दावा किया था कि 2 से 3 घंटे में बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा। हालांकि बचाव कार्य गुरुवार को भी जारी है।

विज्ञापन


वहीं, बचाव कार्य को लेकर जिला कलेक्टर का कहना कहा है कि ऑक्सीजन लगातार उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। बच्चा गतिविधि कर रहा है, लेकिन तापमान जांचने के लिए थर्मामीटर का इस्तेमाल करने से जमीन हिला सकती है और इससे बच्चा और गहराई में जा सकता है। 

विज्ञापन


पाइप केसिंग लगाने के दौरान हुई घटना 
पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बोरवेल में मजदूरों द्वारा पाइप केसिंग लगाने के दौरान हरिकिशन कुशवाहा का पुत्र प्रह्लाद (पांच) बोरवेल में गिर गया था। उन्होंने बताया कि बोरवेल में 100 फीट की गहराई तक पानी है। उन्होंने बताया कि बोरवेल को हाल ही में खोदा गया था।

त्रिपाठी ने बताया कि विशेषज्ञों की मदद से बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बोरवेल में पानी होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा किस गहराई में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहा है और उम्मीद है कि उसे जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें