फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, कटनी में चार बच्चों की मौत

Sun, 30 Aug 2020 05:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter@ChouhanShivraj
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एनडीआरएफ ने बेलखेड़ा गांव में माचागोरा बांध से छोड़े गए पानी में 24 घंटे तक फंसे युवक को बचाया। बांध द्वारा छोड़े गए पानी के चलते युवक पिछले 24 घंटे से यहां फंस गया था। इसके बाद आस-पास के लोगों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ चौकन्ना हो गया और हेलिकॉप्टर की मदद से युवक को बांध के पानी से बाहर निकाला गया। लोगों ने एनडीआरएफ कर्मियों की बहादुरी की प्रशंसा की है। युवक को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। 
 

राज्य में बाढ़ की स्थिति पर सीएम शिवराज की बैठक
केंद्रीय वाटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) द्वारा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए रेड बुलेटिन जारी किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में आई बाढ़ को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें सूबे में बाढ़ से निपटने के लिए कदमों और विस्थापित लोगों की मदद के लिए उपायों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज का हवाई सर्वेक्षण
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद कहा, 'मैंने नर्मदा नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण बाढ़ से प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। अभी भी भारी बारिश की चेतावनी है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति और राहत उपायों की देखरेख कर रहा हूं।'
विज्ञापन

 
होशंगाबाद में बाढ़ जैसे हालात 
होशंगाबाद में भारी बारिश की वजह से जिले में जगह-जगह जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कटनी में चार बच्चों की मौत
कटनी में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई।
चिरायु अस्पताल में घुसा पानी
वहीं, भोपाल के बड़ा तालाब में जलस्तर बढ़ने से चिरायु अस्पताल में भी पानी घुस गया।   


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें