फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नवेगांव के जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस; नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 15 Jan 2025 10:24 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

चौरई थाना प्रभारी गणपत ऊइके ने जानकारी देकर बताया कि नवेगांव के जंगल में अधजले शव की सूचना उन्हें डिप्टी रेंजर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद वे अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
टीआई, छिंदवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना चौरई अंतर्गत आने वाले ग्राम नवेगांव के सूने जंगल में बुधवार शाम 5 बजे अज्ञात व्यक्ति का अधजला हुआ शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष है। स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया है। जिसमें शव अधजला स्थिति में पड़ा है। जिसकी सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


चौरई थाना प्रभारी गणपत ऊइके ने जानकारी देकर बताया कि नवेगांव के जंगल में अधजले शव की सूचना उन्हें डिप्टी रेंजर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद वे अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा हुआ है। उसकी आयु लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच में है। वह नीली जींस, सफेद जूते और चेक शर्ट पहना हुआ है। फिलहाल चेहरा जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी जानकारी दी है। वहीं उसे पोस्टमार्टम के लिए चौरई अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें