फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कानपुर में दमोह के तीन मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, स्वस्थ्य होने पर आते समय एक ने तोड़ा दम

Wed, 15 Jan 2025 09:58 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह का कोरी परिवार उत्तर प्रदेश के कानपुर में मजदूरी करने गया था। जहां परिवार के लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बुधवार को वापस दमोह आते समय रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। जिसके शव को जिला अस्पताल के शव घर में रखा गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया तीन में रहने वाला एक कोरी परिवार कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में मजदूरी करने गया था। जहां परिवार के लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहां से बुधवार को वापस दमोह आते समय बेटे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके शव को जिला अस्पताल के शव घर में रखा गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन किशन कोरी ने बताया कि 20 दिन पूर्व परिवार के लोग मजदूरी करने कानपुर गए थे। वहां परिवार के तीन लोग ऑटो से आ रहे थे, जहां एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। जिसमें 16 वर्षीय अर्जुन पिता रजनीश कोरी, संजना 35 और विक्रम जीत कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए कानपुर अस्पताल भर्ती किया गया था। वहां इलाज के बाद मंगलवार को सभी की छुट्टी हो गई और तीनों लोग वापस बुधवार को दमोह आ रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में 16 वर्षीय अर्जुन की हालत बिगड़ गई। शाम को दमोह पहुंचने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव घर में रखवा दिया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


दवा डली चना की भाजी खाने से चार लोग बीमार
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के बालाकोट चौरई गांव निवासी एक परिवार ने बुधवार शाम दवा डली चना की भाजी व जुनरी की रोटियां खाएं। जिसके बाद एक ही परिवार के चार लोगों को उल्टी दस्त होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बीमार होने वालों में राधाबाई लोधी, रघुवीर लोधी 54 और रश्मि लोधी के साथ एक बच्चा भी बीमार हुआ है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें