फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जमीन विवाद में भिड़े रिश्तेदार, महिला पर चढ़ाई कार, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 12:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के चंदनगांव में जमीन विवाद के दौरान युवक ने अपनी रिश्तेदार महिला पर कार चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

विज्ञापन
हादसे के दौरान सड़क पर गिरी महिला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चंदनगांव में गुरुवार को जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर भड़क गया। इस दौरान एक युवक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि चंदनगांव में जमीनी मामले को लेकर आपसी रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। गुरुवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई और मारपीट तक की नौबत आ गई।
 
विवाद के बीच अल्का चौबितकर के दामाद हिमांशु मानकर ने तेज रफ्तार कार से मीरा चौबितकर को टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हिमांशु के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की कार भी जब्त कर थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। करीब आधे घंटे तक थाना परिसर में हंगामा मचता रहा। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को काबू में किया।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- गृहयुद्ध छिड़ना चाहिए, कुछ नहीं होगा, इस भरोसे में मत रहना; अंदर सुरक्षा कौन करेगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें