फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: प्रेमी ने दूसरी जगह कर ली शादी तो युवती ने दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Mar 2025 05:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के अतरवाड़ा गांव में पूजा चंद्रवंशी ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर योगेश चंद्रवंशी पर धोखा देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कुंडीपुरा थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अतरवाड़ा गांव में एक युवती ने शादी का झांसे से आहत जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा चंद्रवंशी (20) पिता गंगा प्रसाद चंद्रवंशी के रूप में हुई है। उपचार के दौरान छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2 मार्च को पूजा घर में अकेली थी, जब उसने जहर खा  लिया। शाम को जब परिजन खेत से लौटे, तो उन्होंने उसे खून की उल्टियां करते देखा। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते नागपुर रेफर कर दिया गया। 9 मार्च को डॉक्टरों ने जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं देखा, तो उसे छिंदवाड़ा वापस भेज दिया। कल देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले बनाया वीडियो
मृतका ने अस्पताल में मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने योगेश चंद्रवंशी नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर शादी नहीं करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। वीडियो में पूजा ने कहा कि योगेश ने दूसरी शादी कर ली, इसलिए मैं अपनी जान दे रही हूं।
विज्ञापन


परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
पूजा के भाई ने आरोप लगाया कि बीजागोरा निवासी योगेश चंद्रवंशी ने पहले शादी का वादा किया, लेकिन वह पहले से शादीशुदा था। इस धोखे और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर पूजा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल ने बताया कि युवती की मौत के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें