विधानसभा की गंभीर चर्चाओं से अलग, विधायक ऊइके का यह सादा और ग्रामीण अंदाज चर्चा में है। कभी वे खेतों में हल चलाते दिखते हैं तो कभी गेहूं की फसल में पानी देते। अबकी बार वे महुआ बीनते दिखे हैं।
राजनीति की चकाचौंध से दूर जब एक विधायक खेतों में महुआ बीनता दिखे तो यह नजारा लोगों के दिलों को जरूर छू जाता है। ऐसा ही कुछ पांढुर्ना जिले में देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक नीलेश ऊइके महुआ के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर महुआ चुनते नजर आए।
विधानसभा की गंभीर चर्चाओं से अलग, विधायक ऊइके का यह सादा और ग्रामीण अंदाज चर्चा में है। कभी वे खेतों में हल चलाते दिखते हैं तो कभी गेहूं की फसल में पानी देते। अबकी बार वे महुआ बीनते दिखे हैं। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि उनकी जड़ों से जुड़ाव का प्रमाण है।
ग्रामीणों के लिए विधायक ऊइके कोई दूर बैठा नेता नहीं, बल्कि उनके अपने हैं। उनकी सहजता और अपनापन ही उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। जहां राजनीति के गलियारों में कई नेता ऊंची गाड़ियों और बड़ी सभाओं में व्यस्त रहते हैं। वहीं, नीलेश ऊइके मिट्टी में बैठकर अपनी संस्कृति से जुड़े नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
महुआ बीनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसे नेता हों जो जनता के बीच रहें।