मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बिना पूंजी के करोड़ों के खेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 15 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी मामले में जिला आबकारी अधिकारी सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) के तहत एफआईआर की गई है।
ये वीडियो भी देखिए...