फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भूमका घाटी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

Tue, 26 Aug 2025 05:29 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील की भूमका घाटी में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक (एमपी 28 एम 3041) पर सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भूमका घाटी में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। गहरी घाटी और खतरनाक मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में छिंदवाड़ा सांसद ने भी भूमका घाटी को ब्लैक स्पॉट घोषित करते हुए यहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की ज़रूरत बताई थी। इसके बाद भी यहां हालात जस के तस बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: किसान ने पीएम-सीएम को लौटाई फसल बीमा क्लेम की राशि, कहा- यह तो किसानों की बेज्जती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें