फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: तीन परिवारों में नहीं मनेगा रक्षाबंधन, पर्व के तीन दिन पहले सड़क हादसे और जहर से तीन की मौत

Fri, 16 Aug 2024 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगोंं की मौत हो गई। त्योहार की तैयारियों में लगे इन तीन परिवारों में मातम छा गया। 
विज्ञापन
pratikatmak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन बाद यानी कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बहनें अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षासूत्र बांधेंगी। भाई भी इस त्यौहार को लेकर उत्साहित है, लेकिन इन तीन घरों में मौत होने के कारण बहनें अपने भाइयों को रक्षासूत्र नहीं बांध पाएंगी। जहां दो युवकों ने सडक़ हादसे में दम तोड़ दिया। वही एक वृद्ध की अज्ञात जहर सेवन से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


सुसराल से लौटते समय युवक की मौत
मोहखेड़ थाना क्षेत्र के रहने वाला रवि पिता श्याम राव (32) गुरुवार को बाइक से पत्नी को छोड़ने सुसराल गया था। शाम को पत्नी को छोड़कर वह घर वापस लौट रहा था। रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधाने को लेकर उत्साहित था। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। रास्ते में उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। युवक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा
मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार में तीन भाई और चार बहनें है। वह भाइयों में सबसे छोटा है। परिवार का सबसे लाड़ला था। 2019 में उसकी शादी छिंदवाड़ा में हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा है। बहनों को अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने की खुशियां थीं, लेकिन अचानक हुए सडक़ हादसे ने पर्व को मातम में बदल दिया। बहनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के गोंडीबडोना गांव के आदित्य पिता सागर परतेती (22) 15 अगस्त को सिहोरा शंकर भगवान के दर्शन करने गया था, दर्शन करने के बाद वह शाम को घर लौट रहा था। इस दौरान चिखली के पास शाम 4 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका शुक्रवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। ऐन त्यौहार के मौके पर हुई इस दर्द विदारक घटना से खुशियों पर पानी फेर दिया है। बहन के रो-रो कर बुरे हाल है।

जहर सेवन से वृद्ध की मौत
इधर मोहखेड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया पिता बलि यादव (68) ने 15 अगस्त की रात जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद वह सो गया। सुबह उसे उल्टियां होने लगी। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने वृद्ध को गंभीर हालत में सुबह 8 बजे करीब जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। हादसे ने ऐन त्यौहार के मौके पर खुशियां छीन ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें