फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: आरोपी को लेकर लौट रही पुलिस टीम हादसे का शिकार, स्कॉर्पियो का टायर फटते ही मची अफरा-तफरी

Mon, 11 May 2026 10:44 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के सिहोरामाल के पास पुलिस वाहन और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा स्कॉर्पियो का टायर फटने से हुआ। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिहोरामाल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौरई थाना पुलिस की गाड़ी और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौरई थाना पुलिस की टीम एक आरोपी को लेकर चौरई से छिंदवाड़ा आ रही थी। पुलिस वाहन सिहोरामाल क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (MP28 BD 3070) का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन (MP28 ZP 2365) से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज

इस हादसे में मोहन मस्कोले को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आरक्षक राजकुमारी बघेल के सिर में चोट बताई जा रही है। एक सब इंस्पेक्टर के कंधे और पसली में चोट आई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पुलिस वाहन के एयरबैग समय पर खुल गए। इससे वाहन में बैठे पुलिसकर्मियों को गंभीर जानलेवा चोटों से काफी हद तक बचाव मिल गया। यदि एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-100 और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सड़क पर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद जिला अस्पताल में भी हलचल का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों ने बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्कॉर्पियो का टायर फटना माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें